भगवती मानव कल्याण संगठन की पहल पर ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र के करीब 40 ग्रामों में शराब बंदी की गई है। लेकिन कई ग्रामों में अब भी शराब बिक रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत रतनपुरा मढ़िया बुजुर्ग में खेरमाता मंदिर प्रांगण में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक हुई।