गढ़ाकोटा: गढ़ाकोटा में मस्जिद विवाद पर बवाल, एक पक्ष ने थाने के सामने धरना दिया, दूसरे पक्ष ने हाइवे पर चक्काजाम किया
गढ़ाकोटा में मस्जिद प्रबंधन को लेकर मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच विवाद बुधवार को उग्र हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।घटना के बाद एक पक्ष दोपहर करीब 3 बजे थाने के सामने धरने पर बैठ गया, जबकि दूसरे पक्ष ने सागर-जबलपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण यातायात प्रभावित हुआ।