शासकीय पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा में हिंदी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार एमए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का सेमिनार प्रस्तुतीकरण आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ घनश्याम भारती के नेतृत्व में हिंदी के प्राध्यापक रश्मि कर्मी तथा ममता अहिरवार द्वारा प्रस्तुतीकरण के समय छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी किए गए जिनका समाधान भी किया गया।