हाथरस: पॉलीटेक्निक के पास खाद विक्रेता की दुकान पर नकली खाद बेचने के आरोप में हुआ हंगामा, SDM व कृषि अधिकारी पहुंचे
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक के पास आज शनिवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग खाद विक्रेता की दुकान पर जमकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जमकर नारेबाजी की !किसानों ने विक्रेता पर नकली खाद बेचने एवं 1300 का कट्टा ₹1900 में बेचने का आरोप लगाए !हंगामा की सूचना पर एसडीएम सदर और जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना!