हाथरस: गांव हतीसा में एक भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने सगे भाई पर ईंटों से हमला कर किया घायल
हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा में अपने सगे भाई को भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ईंटों से जमकर हमला करते हुए घायल कर दिया। हादसे के दौरान घायल हुए पीड़ित ने अपने साथ सगे भाई व अन्य लोगों द्वारा की गई मारपीट को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। घायल को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने घायल का उपचार किया है ।