हाथरस: पुलिस ने जिला अस्पताल एवं श्रीराम मंदिर के पास नुक्कड़ सभा कर लोगों को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत किया जागरूक
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल एवं श्रीराम मंदिर के पास चौराहा पर आज शनिवार को सुबह 11:30 बजे के लगभग नुक्कड़ सभा कर छात्राओं एवं महिलाओं को सरकार की योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी! इधर जिला अस्पताल में भी आए हुए तीमारदारों महिलाएं एवं छात्राओं को 112 पुलिस पीआरबी एवं साइबर क्राइम से बचने को लेकर जागरूक किया गया और सभी को पंपलेट भी बांटी