हाथरस: हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर अचेत यात्री को अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मचा कोहराम
जनपद हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल में अचेत अवस्था में मिले एक यात्री को सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने रेल में अचेत अवस्था में मिले यात्री को मृत घोषित कर दिया। यात्री की रेल में यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में हुई से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।