हाथरस: गांव रसीदपुर में स्कूल के पास बाइक ने मासूम बच्चे को मारी टक्कर, बच्चे का पैर टूटा, डॉक्टरों ने अलीगढ़ रेफर किया
जनपद हाथरस के गांव रसीदपुर में स्कूल के पास एक मासूम बच्चे को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मासूम बच्चे का पैर टूट गया, परिजन आनन फानन में मासूम बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया।