मितौली: मैगलगंज हाइवे पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौके पर मौत, दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
मैगलगंज हाइवे पर रविवार को एक बाइक पर सवार तीन लोगों को प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची फतेहपुर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार तिवारी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।