मितौली: माझा गांव में देवी स्थान पर खेल रहे करीब 9 साल के बच्चे की सर्पदंश से हुई मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत माझा गांव में देवी स्थान पर खेल रहा करीब 9 वर्षीय शिवांशु पुत्र नीरज कुमार घर के पास स्थित देवी स्थान पर खेल रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने शिवांशु को डस लिया है। गंभीर हालत में शिवांशु को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने शिवांशु को मृत घोषित कर दिया है। मृतक केशव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।