मितौली: धार्मिक स्थल से चोरी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने सडीलवा मोड़ के पास से किया गिरफ्तार, चोरी के माल भी हुआ बरामद
मितौली थाना पुलिस ने शनिवार को धार्मिक स्थल पर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे सुरेंद्र मिश्रा उर्फ अभिषेक को सडीलवा मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ माल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धार्मिक स्थल से चुराई हुई दो पीली धातु की कटोरी कपड़े और ₹5000 नगद बरामद किए हैं।