मितौली: मदारीपुरवा गांव में रहस्यमयी बुखार से अब तक करीब 16 लोगों की हुई मौत, गांव पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम
मितौली तहसील मदारीपुरवा गांव में बीते तीन माह में अबतक 16 लोगों की रहस्यमय बुखार आने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से डरे सहमे दर्जनो ग्रामीणों ने एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को प्रार्थना पत्र देखकर डॉक्टरों की मांग की थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम में गांव में पहुंच चुकी हैं। कैंप लगाकर लोगों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं।