मितौली: मैगलगंज गुरुद्वारा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, मृतक के परिजन मौके से नदारत
घटना लखीमपुर जिले के थाना मैगलगंज की है जहां मैगलगंज गुरुद्वारे के पास रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक का नाम प्रमोद कुमार है। जो की रतौसिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है। लेकिन दोपहर बाद तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं।