मितौली: मैगलगंज थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
मैगलगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को ताश के 52 पत्तों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जुनारियों के कब्जे से रुपए नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में अरविन्द गुप्ता, अमित, प्रशान्त, मुकेश और राहुल शामिल हैं। पांचो पर जुआं अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।