सहजनवा: किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, विरोध करने पर नाना और नातिन से मारपीट; SSP के निर्देश पर आरोपी समेत 4 पर केस दर्ज
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी अंतर्गत एक गांव में किशोरी का चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि किशोरी के मामा अनुराग ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में मोबाइल से रिकॉर्ड करने की कोशिश की। किशोरी की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया।बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी अपने नाना को दी।