पटना ग्रामीण: 4 वर्ष के बाद हटाए गए 'विशेष सर्वेक्षण अमीन': नाराज अमीन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठे
संविदा पर बहाल किए गए 550 विशेष सर्वेक्षण अमीन को राजस्व विभाग ने पद मुक्त कर दिया है। इसको लेकर अमीनों में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को राजधानी पटना में अमीन अमानत संघ के बैनर तले संविदा कर्मी अमीनो ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शन के बाद सभी अमीन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।