पटना समेत देश भर के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल के जरिए धमकी दी गई। दोपहर करीब 1:10 मिनट पर पटना एयरपोर्ट के निदेशक को धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद से एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही जांच अभियान चलाया जा रहा है।