पटना ग्रामीण: बिहार विधान मंडल परिसर में CMनीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का कराया ललाट मिलन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला है। मंगलवार को उन्होंने अपने तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया। ये हैं- उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी। मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह चंदन-तिलक के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम है। वो चाहते हैं कि हर आदमी चंदन लगाए।