पटना ग्रामीण: विधायक फ्लैट स्थित पूर्व विधायक बीमा भारती के सरकारी आवास पर बेटे की तलाशी को लेकर पूछताछ करने पहुंची पुलिस
व्यवसायी गोपाल यादुका की हुई हत्या के मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे का नाम सामने आया है।पूर्णिया पुलिस गर्दनीबाग स्थित विधायक फ्लैट पर पूर्व विधायक बीमा भारती के सरकारी आवास उनके बेटे की तलाशी को लेकर पूछताछ करने पहुंची। इस दौरान पुलिस और बीमा भारती के बीच बहस भी हुई।बीमा भारती ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बिना दरवाजा नॉक किय पुलिस घर में घुस आई।