पटना ग्रामीण: राजस्व भूमि सुधार विभाग के बाहर बिहार भर के अमीनो ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
संविदा पर बहाल किए गए 550 विशेष सर्वेक्षण अमीन को राजस्व विभाग ने पद मुक्त कर दिया है।जिसे लेकर अमीनो में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।मंगलवार को अमीन अमानत संघ के बैनर तले इन सभी अमीनो ने राजस्व भूमि सुधार विभाग के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शन कर रहे अमीनो का कहना है कि उन्होंने 4साल तक काम किया लेकिन सरकार ने उन्हें एक्सटेंशन नहीं दिया