बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना PM मोदी का मन की बात कार्यक्रम
बड़सर
बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बूथ संख्या 47 (खज्जियाँ-1) पर यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों के साथ श्रवण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति और विकसित भारत के संकल्प को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश हम सभी को समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों का हार्दिक आभार।