बगोदर: दोंदलो के ढिबरा में हाथियों ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया
बगोदर ईलाके में 20 दिनों से जंगली हाथियों आतंक जारी है। हाथियों ने अटकालक्षीबागी,अडवारा,मुंडरो,पथलडीहा,बेको,पोचरी,पोखरिया,खेतको के बाद दो दिनों से दोंदलो के ढिबरा में तांडव मचा रहा है।जिससे ग्रामीणो में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।बताया जाता है कि 25 हाथियों झुंड बगोदर ईलाके में विचरण कर रहा है।जहां मुसलाधार बारिश के बीच हाथियों ने तांडव मचाया है।