सहसवान: रुपये को लेकर प्रताड़ना से परेशान 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा
सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम भज्जी की मढ़ैय्या में रुपये को लेकर प्रताड़ित किए जाने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चौब सिंह पुत्र तेजपाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहित उर्फ देवेश पुत्र मास्टर ज्ञानप्रकाश ने उनके पुत्र दीपक (17) को रुपये को लेकर प्रताड़ित किया था।