परिहार: उद्घाटन से पहले पंचायत भवन में दरार, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
परिहार प्रखंड के भिसवा बाजार स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त होने लगा है। भवन की दीवारों में दरारें आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासी पिंटू गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर भवन की स्थिति सार्वजनिक की है। वीडियो में दीवारों में स्पष्ट दरारें दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार