परिहार: विष्णुपुर में अधवारा नदी पर स्लुइस गेट निर्माण की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान गायत्री देवी ने सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड स्थित विष्णुपुर गांव से होकर बहने वाली अधवारा समूह की नदी पर स्लुइस गेट निर्माण की मांग सदन में जोरदार तरीके से उठाई।