मुहम्मदाबाद गोहना: मालव में एसआईआर फॉर्म को लेकर जागरूकता अभियान, भाजपा जिला अध्यक्ष ने भरा SIR फॉर्म
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव गांव में सोमवार को 11 बजे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एसआईआर फॉर्म भरने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य एवं विधानसभा संयोजक छोटू प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया।