बसपा ने मऊ जनपद में सिस्टम फॉलो करने वाले तीन विधानसभाओं में घोषित किया अपना प्रत्याशी, जिसमें सबसे अधिक घोसी विधानसभा में जनता का दिखा जन सैलाब, अजय जायसवाल के आगे फीके पड़ गए मुहम्मदाबाद गोहना और मधुबन के प्रत्याशी....
मऊ। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने जिले में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मऊ की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर अपने प्रभारी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें घोसी विधानसभा से अजय जायसवाल, मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) से अक्षयदीप उर्फ जेके आजाद और मधुबन से पार्टी द्वारा भरत सिंह भैया घोषित प्रत्याशी शामिल हैं। घोसी में अजय जायसवाल के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। अब मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना में समर्थकों की भीड़ न होना कई सवाल खड़े कर रहे हैं,
मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में प्रत्याशी घोषित होते ही जे.के. आज़ाद का बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता ही बाहरी भगाओ का नारा लगाते हुए विरोध शुरू कर दिए थे. तो मधुबन में भरत सिंह को प्रत्याशी घोषित होते ही जनता कुर्सी छोड़ कर चली गई थी, लेकिन घोसी की भीड़ अजय जायसवाल की लोकप्रियता को दिखा रही हैं की अजय जायसवाल तीनो घोषित प्रत्याशी में लोकप्रिय साबित होंगे.