तरबगंज: जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग
ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,नवाबगंज पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नवाबगंज थानाक्षेत्र के कनकपुर में बीते 6 मई को जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों राम दुलारे व राजेन्द्र में खूनी संघर्ष हो गए दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग चोटिल हुए जिनका प्राथमिक उपचार पुलिस ने कराते हुए मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस बीच घायल राम कृपाल की हालत बिगड़ते देख उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया जहाँ रविवार शाम उसकी मौत हो गयी।