तरबगंज: तरबगंज के दो अलग अलग ग्रामपंचायतों में मतदान कर वापस घर पहुँचे दो मतदाताओं की हृदयाघात से मौत,परिजनों में मचा कोहराम
तरबगंज थानाक्षेत्र के दो अलगअलग ग्रामपंचायतों में मतदान करने के बाद वापस घर पहुँचे दो मतदाताओं की हृदयाघात से मौत हो गयी।ताराडीह अहिरन पुरवा निवासी युवक साहबराम उर्फ सहबू यादव व मन्हाना अमेठीयन पुरवा सोमवार को बूथ पर मतदान कर घर गए कि अचानक दोनों की तबियत बिगड़ गयी अस्पताल ले जाने पर दोनों की मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने सूचना से इंकार किया