सवायजपुर: अरवल क्षेत्र में युवक ने छप्पर में फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
अरवल थाना क्षेत्र के टिलिया-घटवासा गांव में एक युवक ने सोमवार भोर पहर अपने छप्पर में बल्ली में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया है।