हमीरपुर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, बेटा ही निकला पिता का कातिल
हमीरपुर। बिहूनी खुर्द गांव में अधेड़ की हत्या के मामले का मुस्करा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे ने ही की थी।
पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घटना की अलग कहानी बताई, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Hamirpur #HamirpurNews #BihuniKhurd #Muskarra #CrimeNews MurderCase UPPolice HamirpurPolice UPNews BreakingNews CrimeNews PoliceAction ViralNews
Hamirpur Police (H.P) @Uppolice @ADGZonPrayagraj