हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने पर ग्राहक ने उठाए सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
________
ANK:-हमीरपुर के हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का आरोप है कि रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर देने के बाद पानी मांगने पर उसे बोतलबंद पानी दिया गया और उसके पैसे मांगे गए। जब ग्राहक ने बिना शुल्क वाला पानी मांगा तो स्टाफ ने ऐसा पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही।
VO:- हमीरपुर मुख्यालय स्थित हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्राहक रेस्टोरेंट के स्टाफ से पानी की बोतल के पैसे देने को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है।
ग्राहक का कहना है कि खाना ऑर्डर करने के बाद जब उसने पीने का पानी मांगा तो उसे बोतल दी गई। बोतल के पैसे पूछने पर स्टाफ ने शुल्क लगने की बात कही।
ग्राहक ने बिना पैसे वाला पानी मांगा, लेकिन स्टाफ ने ऐसा पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही....इसके बाद ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्राहक ने जिम्मेदार अधिकारियों से रेस्टोरेंट की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।