चंदेरी में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन
कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर कराया निराकरण
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
--
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल,नगरपालिका अध्यक्ष चंदेरी श्री संतोष कोली,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र पाल बुंदेला,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजीव सिहार,सांसद प्रतिनिधि श्री जगन्नाथ पिप्पल,जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनकर उनका शिविर स्थल पर ही निराकरण कराना है। साथ ही शासन द्वारा प्रदत्त सेवाएं मौके पर प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों का चयन कर लाभान्वित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविर में सीएम हेल्पलाईन शिकायते,जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण एवं लोक सेवा गारंटी अंतर्गत आवेदनों एवं प्रकरणों का निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकासखंड चंदेरी में जिले का दूसरा शिविर आयोजित किया गया।शिविर में जनता से जुड़े आवेदन प्राप्त होते हैं उनकी समस्याओ को सुनकर उनका समाधान संबंधित विभागों के माध्यम से किया जाता है। शिविर में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी तथा जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनके विश्वास का सृजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के दौरान 676 आवेदनों में से 675 आवेदनों का निराकरण विभागों द्वारा कर दिया गया है।
हितलाभ का वितरण
--
शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कराया गया। जनपद पंचायत चंदेरी द्वारा अनुग्रह सहायता राशि अंतर्गत ग्राम रामनगर की धनबाई एवं रसीद मोहम्मद को 02-02 लाख रुपए, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत रत्ना अहिरवार एवं शांति अहिरवार को 600-600 रूपये की पेंशन स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा कल्याण पेंशन योजना अंतर्गत शीला बाई को 600 रूपये की राशि स्वीकृत की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वीर सिंह पाल, कुंवरराज पाल, मनोज पाल,राजकुमारी आदिवासी, सिमिया बाई, रवि आदिवासी एवं खल्का आदिवासी को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत हेमलता कुशवाह एवं रामकुमार को 25-25 हजाररुपए की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत वैष्णो देवी स्व सहायता समूह डुंगासरा, मां भगवती स्व सहायता समूह पीपरी धार, माधव स्व सहायता समूह नडेरी एवं साकार स्व सहायता समूह मोहनपुर को 06-06 लाख रुपए की सीसीएल की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कमल सिंह यादव, पर्वत सिंह, राजेंद्र पाल एवं दीपक प्रजापति को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट का वितरण तथा 03 हितग्राहियो को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया।
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JanVishwasAbhiyan2026
#AshokNagar