बिदुपुर: होली पर हत्या के बाद फूटा आक्रोश: शव के साथ सड़क जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव में होली के दिन एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना से नाराज मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।मृतक की पहचान गांव के रंजीत दास के रूप में की गई है।