सोरांव: मऊआइमा इलाके के छीमीताल में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत जेवरात चोरी
मऊआइमा थाना क्षेत्र के छीमीताल में बीती रात चोरों ने दो घरों में सेंधमारी की। रात करीब 2:30 बजे के बीच हुई इस घटना में चोरों ने नगदी और जेवरात चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित राजेंद्र के अनुसार, चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने पहले एक कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवर व नगदी चुरा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।