पेटलावद: पेटलावद महाविद्यालय में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का निरीक्षण, विश्वविद्यालय के अधिकारी पहुंचे
आज दिनांक 25 अक्टूबर शाम 5 बजे पेटलावद के शासकीय महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जहां 6 नवंबर को आयोजित होने वाली क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता को लेकर तैयारीयो का जायजा लिया गया। उक्त प्रतियोगिता में आठ जिलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा हिस्सा लिया जाएगा।