पेटलावद: पेटलावद थाना प्रभारी ने व्यापारियों की बैठक ली
गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस थाना पेटलावद में नवागत थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने व्यापारियों की बैठक ली। बेठक में ऑटो मोबाइल्स, ज्वेलर्स, फल-सब्जी, वस्त्र, किराना, बर्तन, होटल, खाद-बीज, उत्सव सामग्री विक्रेता आदि मोजुद रहे। उक्त बैठक आगामी त्यौहारों को लेकर आयोजित की गई थी थाना प्रभारी ने सभी से अपील करते हुए कहा की सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाए।