पेटलावद: पेटलावद में माही परियोजना की नहर के संचालन और आरक्षित पेयजल पर एसडीएम ने की बैठक
24 अक्टूबर को शाम करीब 5:00 बजे माही परियोजना की नहर का संचालन एवं आरक्षित पेयजल के संबंध में एसडीएम के द्वारा पेटलावद में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने माही परियोजना को रबी सिंचाई के पूर्व नहर की साफ सफाई एवं नहर संचालक निर्धारित चक्रअनुसार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान माही परियोजना व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।