पेटलावद: बामनिया में एसडीएम ने कन्या और बालक छात्रावास का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
24 अक्टूबर को शाम 6 बजे बामनिया में सीनियर कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास का एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने छात्र-छात्राओ से चर्चा कर छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान कन्या छात्रावास में अधीक्षिका अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस करने के बीईओ को निर्देश दिए गए।