हज़ारीबाग: इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी-डीआईजी को पत्र लिखकर पगार ओपी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सर पांडेय ने हजारीबाग एसपी अमन कुमार और डीआईजी अंजनी कुमार झा को पत्र भेजकर पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बीजीआर हेड परमेश्वर कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार, मारपीट और गाली-गलौज के मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।