लखीसराय: मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
मेदनी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा राजपुर पंचायत वार्ड संख्या 2 में मंगलवार की अपराह्न एक 22 वर्षीय विवाहिता काजल कुमारी की संदेहास्फद मौत हो गई. अपराह्न 4 बजे पुलिस मामले की जांच कर रहे थी. FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया. विवाहिता का शव घर के बरामदे पर पंख से लटका था. विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है.