ग्राम पंचायत डोंगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत डोंगर में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ.के.पी.यादव तथा अध्यक्षता के रूप में जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव शामिल हुए।
शिविर में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ.के.पी.यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे जन विश्वास शिविरों में आमजन की स्थानीय स्तर पर समस्याओं एवं शिकायतों का अधिकारियों द्वारा निराकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
शिविर में जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कराई जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण मौके पर कराया जा रहा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जिले के विकासखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का निराकरण कराया जाता है। साथ ही लोक सेवा गारंटी के तहत प्रकरणों का निराकरण कराकर सेवाओं की प्रदायगी की जाती है। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का उद्देश्य है कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत
जनता को सेवाएं प्राप्त होती रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कुछ प्लेटफार्म विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक शिकायतों को दर्ज कराते हैं, सेवाओं की मांग करते हैं। इसी प्रकार से एक और बहुत महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। वह लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जो लोक सेवा केंद्र बनाए गए हैं। लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को तय समय सीमा में सेवाओं को प्रदाय किया जाता है। जन विश्वास अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्रत्येक सप्ताह इसमें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोक सेवा केंद्रों पर नागरिकों के जो आवेदन पेंडिंग रहते हैं, लंबित रहती है,उनका निराकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभियान की राज्य सरकार द्वारा निरंतर समीक्षा की जाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बने मकानों और भूखंडों के कानूनी मालिकाना हक के लिए निःशुल्क रजिस्ट्री योजना (मुख्यमंत्री स्वामित्व अधिकार अभिलेख निस्पादन योजना संचालित की जा रही है। जिले में 41 हजार रजिस्ट्री का लक्ष्य निर्धारित है। यह लक्ष्य माह नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
शासन की योजनाओं की दी जानकारी
--
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
उद्यम संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के साथ उद्यम संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय उद्यमियों ने सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं। उद्यमियों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने प्रयासों, मेहनत और उपलब्ध अवसरों के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढाया के बारे में जानकारी दी।
हितलाभ का किया वितरण
-
शिविर में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ.के.पी.यादव, जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह यादव,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,श्री प्रतापभान सिंह यादव,श्री जगन्नाथ सिंह यादव,जनपद पंचायत सदस्य श्री रामराजा सिंह यादव,चंदेरी एसडीएम श्री मनीष धनगर,एसडीएम मुंगावली श्री बृजविहारीलाल श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण एवं बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
#JanVishwasAbhiyan2026
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026