केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने चंदेरी विधायक की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
--
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अशोकनगर जिले की तहसील नईसराय अंतर्गत ग्राम अजलेश्वर पहुंचकर चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चंपा बाई जी (आयु 106 वर्ष) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने स्वर्गीय श्रीमती चंपा बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#ashoknagar