भगवानपुर: सूर्यपुरा जयरामपुर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक, पूजा व मेला आयोजन, कमेटी गठन पर हुई चर्चा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सूर्यपुरा जयरामपुर परिसर में रविवार को दोपहर करीब बारह बजे आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रामनाथ ने की। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं मेले को बेहतर और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।