*आपसी कहासुनी के चलते 22 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने के मामले में 02 आरोपी काबू।*
*कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 पिस्तौलनुमा लाइटर बरामद।*
*गुरुग्राम : 24 जून 2026*
▪️ दिनांक 22.06.2026 को पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि पचगांव होटल के पास एक युवक के साथ मारपीट की गई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
▪️ मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को जानकारी मिली कि घायल युवक उपचार हेतु सिविल अस्पताल, सैक्टर-10, गुरुग्राम में भर्ती है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर घायल व्यक्ति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 22.06.2026 को वह कार्य समाप्त करके अपने घर जा रहा था तथा पचगांव होटल पर पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान वहां आए *कपिल निवासी गांव फाजिलवास* तथा *दीपक निवासी गांव कुकड़ोला* सहित अन्य युवकों ने उसके साथ कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद *पिस्तौलनुमा लाइटर* से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे चोट लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ पुलिस थाना मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.06.2026 को वारदात में शामिल 02 आरोपियों को थाना मानेसर के अधिकार क्षेत्र से काबू किया गया। आरोपियों की पहचान *1. कपिल निवासी गांव फाजिलवास, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) तथा 2. दीपक निवासी गांव कुकड़ोला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई।
▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों की शिकायतकर्ता के साथ आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी कपिल ने अपने पास मौजूद *पिस्तौलनुमा लाइटर* से शिकायतकर्ता के सिर पर वार किया था।
▪️ आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी कपिल व दीपक के विरुद्ध *मारपीट से संबंधित 01 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में* पहले भी अंकित है।
▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया *01 पिस्तौलनुमा लाइटर* बरामद किया गया है।
▪️ आरोपियों को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Jun 24, 2026