*जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा वेयरहाउस की स्थिति एवं रख-रखाव की जानकारी हेतु ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस (आंतरिक) का किया गया त्रैमासिक निरीक्षण*
आज दिनांक 25 जून, 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार, द्वारा जहानाबाद जिला अंतर्गत ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस की स्थिति, साफ-सफाई एवं रख-रखाव का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री अविनाश कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दल के जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Jehanabad, Bihar | Jun 25, 2026