*जिला पदाधिकारी, जहानाबाद की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न*
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 25.06.2026 को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में फसल स्थिति, गरमा बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता की स्थिति, छापेमारी, Farmer Registration, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, पशुपालन, उद्यान, सिंचाई, हर खेत को पानी, खेत में जल संचयन आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सामयिक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी खरीफ मौसम के फसलों के आच्छादन लक्ष्य, सिंचाई व्यवस्था एवं सम्मिलित विभागों के कार्यों की समीक्षा तथा परस्पर समन्वय स्थापित कर कृषि कार्यों में सहुलियत तथा प्रगति का निदेश जिला पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा दिया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में खरीफ अन्तर्गत विभिन्न फसलों में 243.04 क्विटल बीज को अनुदानित दर पर बिहार राज्य बीज निगम के ऐप के माध्यम से वितरण किए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें अबतक 13 क्विं.प्राप्त हुए धान को बिहार राज्य बीज निगम ऐप के Biometric पद्धति आधारित "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर 03.00 क्विं० वितरण का कार्य कर लिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों के POS / भंडार में 3988.67 मे0टन यूरिया, 915.40 मे0 टन D.A.P, 550.67 मे0 टन M.O.P, 1955.47 मे0 टन N.P.K-मिक्सचर, एवं 770-80 मे0टन S.S.P उर्वरक बिक्री हेतु उपलब्ध है।
जिले में खरीफ 2026-27 हेतु अबतक 117 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसमें 26 मामले में अनियमितता पाई गई। जिसके उपरान्त 22 प्रतिष्ठानों पर स्पष्टीकरण करते हुए 03 प्रतिष्ठानों को निलंबित तथा 01 प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति रद्द किया गया है। अपील है कि कृषक बन्धु अपने खेतों / प्लाटों के मिट्टी का अधिक से अधिक मिट्टी नमूनों की जाँच करावें तथा अनुशंसित मात्रा में ही खाद का प्रयोग अपने खेतों में फसल अनुसार करें। जिले में अभी विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों में निर्धारित मूल्य पर POS मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 326 खुदरा उर्वरक अनुज्ञप्तिधारी कार्यरत हैं। सभी किसानों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सभी प्रखण्डों में कलस्टर का निर्माण किया गया है।
पुनः बताया गया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 44467 किसानों का e-kyc एवं 42704 किसानों का NPCI अद्यतन किया गया है वर्त्तमान में 32 किसानों का e-Kyc और 760 किसानों का आधार एवं बैंक खाता नेशनल पेमेन्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से लिंक नहीं है। ऐसे सभी किसानों को मिलने वाली आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 24वां किस्त की हाशि बाधित हो जाने की सम्भावना है।
बैठक में अपर समाहर्त्ता (राजस्व), जहानाबाद, उप विकास आयुक्त, जहानाबाद, जिला योजना पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला गव्य पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला उद्यान पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जहानाबाद, महाप्रबंधक, उद्योग केन्द्र, जहानाबाद, सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण, जहानाबाद, जिला विकास प्रबंधक, जहानाबाद, कार्यपालक अभियंता, सिंचाइ प्रमंडल, जहानाबाद, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, जहानाबाद, सहायक निदेशक रसायन, जहानाबाद, सहायक निदेशक (पौध संरक्षण), जहानाबाद, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद, जिला परियोजना प्रबंधक, जिविका, जहानाबाद, कार्यपालक अभियंता, (विद्युत), जहानाबाद, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, उदेरास्थान, सहायक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), जहानाबाद, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, मखदुमपुर, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, काको/मोदनगंज, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, घोषी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, हुलासगंज, प्रभारी, दुग्ध शक्ति केन्द्र, जहानाबाद, प्रभारी पदाधिकारी, पर्यटन, जहानाबाद तथा संबंधित सभी संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Jehanabad, Bihar | Jun 25, 2026