**मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च का आयोजन; विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासन मुस्तैद*
आज दिनांक 25 जून 2026 को मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जहानाबाद जिला वासियों को मुहर्रम पर्व के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
फ्लैग मार्च का परिचालन जहानाबाद जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल मोड से प्रारंभ होकर बड़ी मस्जिद, सट्टी मोड़, पच्चमहला, मल्लहचक मोड़, फिदा हुसैन रोड़ होते हुए अरवल मर जा कर समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है मुहर्रम पर्व अच्छी तरह से संपन्न हो सके। जुलूस प्रदर्शनकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। जुलूस के प्रदर्शन हेतु जिला प्रशासन द्वारा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए नियम एवं शर्तों को अच्छे से समझा दिया गया है। इसके अतिरिक्त डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी होती रहेगी। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से सामाजिक तत्वों पर नजर रखा जा रहा है। हथियार के प्रदर्शन पर एवं उपयोग पर पूर्णत प्रतिबंध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें अथवा 112 पर डायल कर आप सूचना दे सकते हैं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar