मुरैना में 40 वर्षीय मुकेश जाटव की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद का आरोप, सिविल लाइन थाने में पहले शिकायत किए जाने की बात आई सामने
मुरैना। जिले में मुकेश जाटव (40 वर्ष), पिता रामस्वरूप जाटव की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि मुकेश की मौत के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।
परिजनों के अनुसार, मुकेश जाटव वर्तमान में मुरैना के वार्ड नंबर 6 में पानी की टंकी के पास रहते थे। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में भी किए जाने की बात परिजनों ने कही है।
मृतक के परिवार में चार बच्चे हैं। मुकेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब पुलिस जांच पर टिकी निगाहें,
फिलहाल, परिजनों द्वारा ल�