कोरांव: विश्व आदिवासी दिवस पर रत्योरा से कोइलहा तक निकाला गया जुलूस, कोल जाति को जनजाति का दर्जा देने की मांग
विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को उत्तर प्रदेश में कोल जाति को जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विरोध जुलूस निकाला गया। यह यात्रा अपना मंच डेमोक्रेटिक बिरसा मुंडा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट रज्जन कोल के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। यात्रा का शुभारंभ विधानसभा कोरांव के रत्योरा बाजार से हुआ।